सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी 20 जुलाई
श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में जहां प्रदेश.देश से श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं. वहीं कई देवी देवताओं की पवित्र छडी भी दर्शन कर रही है। इसी क्रम में पिछले 30 वर्षो से भीमाकाली सराहन से देवी माता की पवित्र छडी इस यात्रा में शामिल होती है। जो 20 जुलाई को श्रीखंड महादेव कैलाश के दर्शन कर बेसकेम्प सिंहगाड़ पहुंची । जहाँ पर श्रीखंड सेवा मंडल अरसु ने छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत किया। भीमाकाली माता सरहान छडी यात्रा के कारदार उमेश नेगी, सूरत राम, कमल भारद्वाज, अमित, नवजीवन बुशेहरी, अमन, शिशुपाल, नवल, अनिता ठाकुर, कमला देवी तथा सौरभ की अगुवाई में श्रीखंड यात्रा पुरी की गई। श्री खंड सेवा मंडल अरसु के अध्यक्ष गोबिंद प्रसाद ने कहा कि 30 वर्षों से भीमाकाली माता की पवित्र छडी देव परम्परा अनुसार यात्रा करते आये हैं। सेवा मंडल ने देवी माता के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में इस बार पांच हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा पूरी कर चुके हैं। बेसकेम्प सिंहगाड में हर दिन भजन कीर्तन किया जा रहा है। इस मौके पर डीसी चम्बा ने भी देवी माता भीमाकाली छडी के दर्शन किए।










