सुरभि न्यूज़
भुंतर, 25 जुलाई
कुल्लू में नशे के तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए पुलिस थाना भुंतर की टीम ने दियार चौक कुट्टीआगे के समीप गश्त के दौरान एक युवक के कब्जे से 247 ग्राम चरस बरामद की है।
आरोपी की पहचान दयाल (46 वर्ष) पुत्र आले राम निवासी हवाई डाकघर शियाह, भुंतर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगामी पूछताछ ज़ारी है।











