Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविंद्र शर्मा, आनी
समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही आनी के नित्थर की जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर हाल ही में श्रीखण्ड क्षेत्र में बादल फटने के कारण कुर्पण नदी में आई बाढ़ से प्रभावित बागीपुल क्षेत्र के प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई है। संस्था ने श्रीखंड वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर का आयोजन किया है। ,यह शिविर 15 दिनों तक चलेगा।
जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर ने आटा, चावल, दाल, खाने का
तेल सहित कई अन्य खाद्य सामग्री प्रभावितों को वितरित की है। वहीं संस्था के स्वयं सेवी बागीपुल में निर्माणाधीन वैली ब्रिज के निर्माण में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों व मजदूरों का सहयोग कर रहे हैं. ताकि पुल जल्द निर्मित हो और प्रभावित लोगों का कठिन जन जीवन पटरी पर आ सके और पुल से आवागमन शुरू हो। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर बाढ़ से प्रभावितों के साथ खड़ी है और उनकी यथासंभव सहायता कर रही है।
वहीं संस्था के अन्य सदस्यों प्रदीप काजी, गुलजार, बिशना, राकेश कुमार, विक्की, अक्षय कुमार, दया कृष्ण, सतपाल सहित अन्य ने वैली ब्रिज के कार्य में अपना सहयोग दिया है । संस्था के स्वयं सेवी नित्थर के शेदरी गांव में हुई आगजनी के पीड़ितों से भी मिले और प्रभावित परिवार को ढाढस बंधाया। जिज्ञासा फाउंडेशन अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने कहा कि संस्था द्वारा शीघ्र ही आगजनी से प्रभावित परिवार की मदद भी की जाएगी।









