जिला कुल्लु के आनी में साहित्यिक हिम संस्कृति संस्था ने मेधावी छात्र व शिल्पकार किए सम्मानित

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
आनी, 09 अगस्त
उपमंडल मुख्यालय आनी में हिम संस्कृति संस्था ने मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें आनी ब्लॉक की विभिन्न स्कूलों के छात्रों, महिला मंडलों, उत्कृष्ट शिल्पकारों और देव समाज से जुड़े कारकुनों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि और तहसील कल्याण अधिकारी मंजूला शर्मा ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। जिन्हें संस्था ने टोपी, बैच, मफलर  व शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला, जबकि कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम नरेश वर्मा ने सम्बोधन में हिम संस्कृति संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा की गांव के होनहार बच्चे शिक्षा, खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों  में बेहतरीन उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र  रहे हैं। उन्होंने युवा पीढी से नशे जैसी बुराईयों से दूर रहकर अपने भविष्य को सही दिशा की ओर ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को उनके कैरियर से सम्बंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से खूब समा बाँधा। कार्यक्रम में हिमालयन मॉडल स्कूल आन, सरस्वती विद्या मंदिर, राजकीय केंद्रीय स्कूल, एएमपी शिक्षण संस्थान  सहित महिला मंडल व शिल्पकारों को बेहतरीन कार्य सांस्कृतिक स्पर्धा में अव्वल रहने के लिए अवार्ड दिया गया।
स्कूली छात्रों ने भाषण, कविता, एकल गीत, समूह गीत और लोकनृत्य आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रदेश में शमशरी महादेव मंदिर सहित 25 देवी देवताओं के मंदिरों में अपनी शिल्पकारी से सुंदर नक्काशी करने बाले शिल्पकार उत्तम भारद्वाज को सम्मानित किया गया।
स्वच्छता  एवं समाजिक कार्य के लिए महिला मंडल जय हनुमंत वीर बुच्छेर, महिला मंडल टिप्पर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक स्कूल आनी के अक्षत आर्यन.तान्या.मन्नत और हिमालयन मॉडल स्कूल की छात्रा नेहा ठाकुर, तेजस्वी शर्मा, गुजन, दिनेश, भव्यांश, सर्यांश, निहाल ठाकुर, पंकज, जीविका, वंशिका, सरस्वती विद्या मंदिर की वैशाली, एएमपी शिक्षण संस्थान की मधु शर्मा, इशा ठाकुर सहित 50 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा देव संस्कृति के लिए कारदार ठाकुर दास के अलावा महिला मंडल कीखिला नेगी, रंजना, सुनीता, नीना ठाकुर, श्रीकांत, परस राम को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंच का संचालन मधु शर्मा ने किया इस मौके पर  तहसील कल्याण अधिकारी मंजूला जिला कुल्लु के आनी में साहित्यिक हिम संस्कृति संस्था ने मेधावी छात्र व शिल्पकार किए सम्मानित संस्था के उपाध्यक्ष छविन्द्र शर्मा, युवा स्वयं सेवी संतोष शर्मा व सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *