आश्रय फाउंडेशन सुन्दर नगर और हिम संस्कृति संस्था ने किया समेज गांव का दौरा, स्कूली छात्रों व महिलाओ को वितरित किया सामान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
आनी, 16 अगस्त

हिमाचल प्रदेश की बहुत सारी समाजिक संस्थाएं बहेतरीन कार्य कर रही है जिसमे सुंदरनगर की आश्रय फाउंडेशन व आनी की हिम संस्था योगदान कर रही है। बुधवार को संस्था के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित समेज गांव का दौरा किया।

वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और प्राथमिक स्कूल के छात्रों से मिले उन्हे स्कूल बेग, बूट व अन्य सामान दिया गया। स्कूल के प्रभारी कमलानंद व मनोज ठाकुर ने कहा की आश्रय फाउंडेशन सुंदर नगर का आभार जताया है।

इस कार्यक्रम मे सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के 65 और प्राथमिक स्कूल के 25 छात्रों को स्कूल बेग, बूट व कपड़े आदि सामग्री बांटे गए।

इसी सप्ताह बागी पुल और केदस गांव का भी दौरा किया जाएगा जिसमे प्रभावितो को राहत सामग्री दी जाएगी। इस पुनीत कार्य मे प्रदेश की विभिन्न समाजिक संस्थाएं सहयोग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *