आनी खंड की ग्राम पंचायत मुहान में सही पोषण पर बांटी जानकारी

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ 
छाविंदर शर्मा, आनी 
आनी खंड की ग्राम पंचायत मुहान में महिला एवं बाल विकास परियोजना आनी द्वारा एक दिवसीय शिविर  का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी बृत शवाड़ के अंतर्गत कार्यक्रम में “सही पोषण देश रोशन” अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को सही खानपान से स्वस्थ रहने के टिप्स डॉक्टर ललित ठाकुर ने दिए।
इसके अलावा सीडीपीओ इंद्र सिंह गर्ग ने कहा कि आनी ब्लॉक की हर पंचायत में आंगनबाडी  केंद्रों में पोषण पखवाड़ा मनाया गया है। इस मौके पर  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बढ़चढ़कर  भाग लिया। इस अवसर पर भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर ललित ठाकुर, सीडीपीओ इंद्र सिंह गर्ग, उप प्रधान गौतम राम, डॉक्टर ललित ठाकुर, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका कल्पना, प्रेमलता,  निर्मला, केहर सिंह के अलावा महिला मंडल कुंईर, महिला मंडक शाहणी तथा महिला  मंडल मुहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *