राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकर बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़ उदयपुर में लघु बचत एजेंट को बचत योजनाओं के संदर्भ में देंगे टिप्स – केशव राम

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

केलांग, 25 सितंबर

जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में लघु बचत को बढ़ाने देने के लिए राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकर बोर्ड हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़ खुद घाटी के दौरे पर आ रहे हैं।

एसडीएम उदयपुर केशव राम कोली ने बताया कि लोगों में लघु बचत के प्रति जागरूक करने के मकसद से उदयपुर में वीरवार को कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

यह सुबह 11 बजे उदयपुर एसडीएम कार्यालय के मीटिंग हाल में आयोजित की जाएगी। एनएसएसए के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़ कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे। कार्यशाला में जन प्रतिनिधि और लघु बचत से जुड़े एजेंट शामिल होंगे। कार्यशाला में लघु बचत को बढ़ाबा देने के संदर्भ में टिप्स दिए जायेंगे।

केशव राम कोली ने कहा कि आज के दौर में लघु बचत महत्व और बढ़ गया है। कहा कि लघु बचत की आदत स्कूली स्तर पर बच्चों में शुरू करना जरुरी है। कहा कि लघु बचत के संदर्भ में उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़ जनप्रतिनिधियों के साथ एजेंटो को खुद टिप्स देंगे। एसडीएम केशव राम कोली ने घाटी के सभी जनप्रतिनिधियों से कार्यशाला में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *