हिमाचल प्रदेश के बागवानी विभाग के उपनिदेशक डा. नरदेव ठाकुर 25-5 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद सेवानिवृत्त 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

शिमला, 30 सितंबर

हिमाचल प्रदेश के बागवानी विभाग के उपनिदेशक, डा. नरदेव ठाकुर, जिला शिमला, अपनी 25-5 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति पर बागवानी सेवा संघ हिमाचल प्रदेश की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। डा. ठाकुर ने बागवानी क्षेत्र में अपनी विशिष्ट सेवाओं और योगदान से राज्य के बागवानों के लिए एक नई दिशा का निर्माण किया है।

उन्होंने सेब की बागवानी से लेकर ब्लू बेरी और एवोकाडो जैसे नए फलों की खेती के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिससे किसानों की आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

उन्होंने अपने सेवा के दौरान सेब की खेती का विस्तार करते हुए सेब की खेती को हिमाचल प्रदेश के हर बागवान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सेब से वाइन उत्पादन में सेब के व्यापक उपयोग को बढ़ाते हुए उन्होंने वाइन बनाने की दिशा में पहल की।

उन्होंने ब्ल्यू बेरी और एवोकाडो की उन्नत खेती के लिए वैश्विक स्तर की तकनीकों के प्रयोग से हिमाचल प्रदेश में स्थापित किया।
4 गजेला-5 रूट स्टॉक को मल्टीप्लाई करने और इसके प्रसार पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने उप-उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मैकडेनिया नट की खेती को प्रोत्साहित कर छोटे और सीमांत किसानों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया।उनकी सेवाओं ने हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत की है।

इस मौके पर प्रमुख अतिथियों ने डा. ठाकुर के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। समारोह में माननीय निदेशक बागवानी विनय सिंह (आई.ए.एस.), डा. हेम चन्द शर्मा (संयुक्त निदेशक), डा. प्रबल ठाकुर (टीम लीडर, विश्व बैंक पोषित परियोजना हिमाचल प्रदेश), डा. किरती कुमार सिन्हा (वरिष्ठ पौध संरक्षण अधिकारी), डा. रंजन शर्मा (अध्यक्ष, बागवानी सेवा संघ), समीर सिंह राणा (उपाध्यक्ष, बागवानी सेवा संघ), डा. कुशाल सिंह मैहता (महासचिव, बागवानी सेवा संघ), डा. रहुल (प्रेस सचिव, बागवानी सेवा संघ) और जिला शिमला बागवानी सेवा संघ से डा. सुरेश नेगी, डा. जगदीश शर्मा, डा. राकेश, डा. रिचा व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे और डा. ठाकुर को सम्मानित कर बधाई दी।

यह समारोह डा. ठाकुर की सेवाओं के प्रति आभार और बागवानी क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना के रूप में आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *