Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविंद्र शर्मा, आनी
आनी में आयोजित तीन दिवसीय लवी मेला सिराज उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर आईं महिलाओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोक संस्कृति की खूब छटा बिखेरी। महिला मण्डल की महिलाओं द्वारा प्राचीन विलुप्त होती संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति व नृत्य ने सबका मन मोहा।
मेले के अंतिम दिन मेला कमेटी द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महानाटी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की करीब 70 महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया। सेंकड़ों महिलाओं के साथ मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा तथा अन्य सदस्यों व आम लोगों ने महानाटी में भाग लेते हुए। लोक गीतों पर नाटी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति से लवी मेला सिराज उत्सव को यादगार बनाया। महा नाटी की प्रस्तुति ने मेले में लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी।