जिला मंडी में चौहारघाटी के सुधार सडक मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस लोहे के खंभे से टकरा गई। बस सुधार से मंडी की तरफ जा रही थी। बस अभी पांच किलोमीटर चल पायी थी कि यह हादसा हो गया। बस लोहे के खंभे से टकरा कर वहीं रुक गई जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस में 35 यात्री सवार थे जिनमें स्कूल के बच्चे भी सवार थे।
निगम की यह बस टक्कर के बावजूद 300 फीट गहरी खाई में गिरने से बच गई और 35 यात्रियों की जान बाल – बाल बच गई जिससे यात्रियों की जान बच गई। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहा। सभी सवार यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।










