लोकगायक आई एस चांदनी के नए रिमिक्स ऑडियो एलबम रामकलिए का सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश ने किया विमोचन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 18 दिसंबर

जिला कुल्लू के तलोगी में आज चांदनी म्यूजिकल रिकार्डस स्टूडियो में हिमाचली लोक गायक आई एस चांदनी के नए रिमिक्स आडियो एलबम रामकालिए का विमोचन सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने किया। समारोह में स्थानीय लोंगो ने भाग लिया जबकि मुख्यतिथि के रूप में पधारे दिनेश सेन तथा सचिव हितेश कुमार गोगी ने रिबन काट कर एलबम का विमोचन किया। स्टूडियो के मालिक एवं लोक गायक आई एस चांदनी ने मुख्यतिथि को कुल्लूवी परम्परा अनुसार सम्मानित किया।

लोक गायक चांदनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रंगमंच तथा गायन के क्षेत्र उनका शौक कॉलेज समय से रहा है और तब से ही इस क्षेत्र में अपने जोहर दिखा रहे है।

उन्होंने बताया कि उनकी पहली एलबम हामको नाटी झामको नाटी 1992 में आई थी, जबकि उस समय कोई रेकार्डिंग स्टूडियो नहीं हुआ करते थे। रामकलिए लोक गीत का ऑडियो रिमिक्स एलबम चांदनी द्वारा लिखित गीत को स्वयं आवाज दीं है जबकि संगीत साहिल चांदनी ने दिया है। उन्होंने बताया कि आज तक उनके लगभग एक सौ से ज्यादा खुद लिखित लोकगीत व लघु फिल्मे मार्किट में उतर चुकी है और बहुत ही जल्दी उनके लोकगीत व लघु फ़िल्म मार्किट में आने वाली है। उनका कहना है कि उन्होंने खुद कि मेहनत से इस मुकाम को हसील किया है।

मुख्यतिथि ने कहा कि लोकगायक आई एस चाँदनी जिस तरह तीन दशकों से कुल्लूवी संस्कृति को अपनी आवाज और अभिनय के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचा रहे है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने रामकलिए एलबम क़ी सराहना करते हुए कहा कि आई एस चांदनी अपनी लोक संस्कृति को संजोये रखने में सराहनीय भूमिका निभा रहे है। मुख्यतिथि ने एलबम के शुभारंभ अवसर पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *