प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद को सौंपी जिला भाजपा अध्यक्ष की कमान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद को कुल्लू जिला भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नाम की घोषणा जिला भाजपा की बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला कुल्लू चुनाव प्रभारी पायल वैद्य ने देव सदन कुल्लू में की। नव नियुक्त अध्यक्ष अमित सूद ने इससे पूर्व पार्टी के विभिन्न पदों पर सफलता पूर्वक अपना दायित्व निभाया है।

इस अवसर पर जिला भर से आए पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नियुक्त जिला अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि जिला में संगठन को मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन में नए और पुराने कार्यकर्ताओं को उचित अधिमान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कुल्लू जिला की चारों सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बना कर विधानसाभा में भेजा जाएगा।

उन्होंने जिला अध्यक्ष पर ताजपोशी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द ठाकुर सहित प्रदेश तथा जिला के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।उन्होंने जिला अध्यक्ष पर ताजपोशी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द ठाकुर सहित प्रदेश तथा जिला के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *