सुरभि न्यूज़
बैजनाथ /कांगड़ा
जिला कांगड़ा के बैजनाथ ब्लॉक की बी डी सी अध्यक्षा राधा देवी ने अपने भजपा संगठन के पदाधिकारी से आग्रह करते हुए कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में पहले एक मंडल था अब उसके तीन मंडल बनाने की बात संगठन में चल रही है।
उन्होंने कहा कि पहले में तीन बार ग्राम पंचायत मरेहड की प्रधान रह चुकी हूं। मुझे बैजनाथ के ऊपर क्षेत्र के लोगों में बहुत अच्छी पहचान है।
संगठन मुझे मंडल अध्यक्ष बनाता है तो मैं सभी को एक साथ लेकर चलूंगी तथा बैजनाथ मण्डल संगठन को मजबूती प्रदान करूंगी यह मेरा दावा है। उन्होंने संगठन से आग्रह किया कि महिलाओं के लिए 50% आरक्षण के आधार पर तथा क्षेत्र में अच्छी पहचान को देखते हुए अपर बैजनाथ क्षेत्र से भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद नियुक्त किया जाए।










