स्पोर्टस एवं क्लचरल क्लब आनी 10 जनवरी से सिराज क्रिकेट कप महाकुंभ का करेगा शुभारंभ

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
स्पोटर्स एवं क्लचरल क्लब आनी पिछले 32 सालों से क्रिकेट महाकुंभ सिराज कप का आयोजन करता आ रहा है। इस साल क्रिकेट महाकुंभ सिराज कप का आयोजन इस साल दस जनवरी से शुरू होगा। जिसकी तैयारियों को लेकर क्लब के सदस्यों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी 128 टीमों की पर्चीयां बनाई गई।
सिराज क्लब के आयोजक स्पोटर्स एवं क्लचरल क्लब ने अपने सोशल मीडिया पेज सिराज कप के माध्यम से लाइव टाईज डाली गई। जिसमें चार पूल बनाए गए। सभी पूलों में 32.32 टीमें बनाई गई। सभी टीमों के प्रतिभागियों को टाईज के माध्यम से पडने वाले मैचों की जानकारी प्रदान की गई है।
सिराज क्रिकेट कप के संयोजक विपिन ठाकुर ने बताया कि सिराज कप का आयोजन दस जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। सभी टीमों को आगामी पडने वाले मैचों के बारे जानकारी दे दी गई है।
उन्होंने कहा कि सिराज क्रिकेट कप में 128 टीमें अपना ऑनलाइन पंजीकरण पहले ही करवा चुकी है। जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण खोलने के महज तीन घंटों के अंदर ही सिराज कप के लिए 128 टीमों ने अपना पंजीकरण पूरा कर दिया था, जो सिराज कप आयोजकों की लिमिट का आंकडा था। लिमिट आंकडे के अलावा  50 टीमें पेंडिंग रह गई है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में भाग लेना था। लेकिन टीमों की लिमिट पूरी होने के कारण अब इन टीमों का पंजीकरण तभी हो सकेगा यदि उक्त पंजीकृत टीमों में से कोई टूर्नामेंट में भाग न लेना चाहता हो।
सिराज कप के प्रधान दिनेश कुमार सचिव स्टीफलर का कहना है कि विजेता टीम को तीन लाख सिराज कप और उप विजेता टीम को डेढ़ लाख की राशि दी जाएगी। सैमीफाइनल में पहुंचने वाली दो अन्य टीमों को 15 – 15 हजार रूपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरिज  मैन ऑफ दा मैच  बेस्ट कीपर बेस्ट बेटसमैन बेस्ट कीपर आदि सभी को बेहतरनी पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आनी के मेला मैदान में 1993 से सिराज कप का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। उन्होंने तमाम टीमों से शांतिपूर्वक एव्ं व्यवस्थित तरीके से क्रिकेट खेलने के अलावा स्पोर्टस एवं क्लचरल क्लब ने सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *