सुरभि न्यूज़
सिधवां, बंजार
बंजार विस क्षेत्र के तांदी अग्नि प्रभावितों को आपदा प्रभावितों की तर्ज पर घर बनाने के लिए सात सात लाख प्रति परिवार राशि देने की घोषणा के लिए कांग्रेस नेत्री इंदु पटियाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में ये व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में सराहनीय कदम है।
इमारती लकड़ी वन विभाग के डिपुओ से मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए हैं जिससे प्रभावितों को अपना आशियाना बनाने में मदद मिलेगी। आगामी छह माह तक सरकार प्रभावितों को 5000 रु, प्रति माह किराया और राशन व अन्य जरूरी वस्तुएं प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद के बिना प्रदेश की जनता को परिवार की तरह संभालना और मजबूती के साथ उनके सुख दुख में खड़े रहना और दिल खोलकर मदद करते रहना ये सुक्खू सरकार ने सदा साबित किया है कि वे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और गरीब, अनाथ, कमजोर या संकट में पड़े लोगों की पीड़ा समझते हैं। समाधान हेतु अविलंब निर्णय लेकर त्वरित राहत राशि जारी करते हैं।
इंदु पटियाल ने बंजार के अग्निशमन केंद्र को अपग्रेड करने की घोषणा का भी स्वागत किया है तथा सैंज बंजार की अन्य चिरप्रतीक्षित मांगों पर भी मुख्यमंत्री महोदय ने विचार करने का आश्वासन दिया है।









