Listen to this article
सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी तथा छोटा भंगाल के गांव को बर्फ की सफेद चदर ने अपने आगोश में ले लिया है। वीरवार सुबह से ही दोनों घाटियों के गांवों में हिमपात का क्रम जारी है तथा दोनों घाटियों के निचले हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है।
दुर्गम गांवों में सुबह से बर्फवारी होने के कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चौहार घाटी के रुलिंग, मियोट, खलैहल, झरवाड़, कथ् याडु, लछयाण, मढ़, गढ़, पजौंड़ आदि गांवों में तीन ईंच से लेकर एक ईंच तक ताजा हिमपात हुआ है।
वही छोटा भंगाल घाटी के राजगुंधा, कुक्ड़गुंधा, कुड़धार, बडा़ ग्रां, नलहौता, कोठीकोहड़, चेलर दी मलहा, सरला, धरमाण, सरमाण, नेर, शं गरेहड़, दियोट, उलधार कुराण, भुजलिंग, स्वाड़, छेरना, जधा र, अंदरली मलहा, पौंलिंग आदि गांव में चार ईंच से आधा फुट तक ताजा हिमपात हुआ है। लोकिन बरोट में अभी तक इस सर्दी की बर्फ ही नहीं हो पाई है। दोनों घाटियों के दुर्गम गांवों में बर्फवारी तथा निचले हिस्सों में बारिश होने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है।









