जिला रेड क्रॉस समिति कल्लू द्वारा 21 जनवरी को कुल्लू में आयोजित किया जाएगा रक्तदान शिविर

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 17 जनवरी
जिला रेड क्रॉस समिति कल्लू की अध्यक्ष एवं उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने सभी रक्तदाताओं से 21 जनवरी 2025 को रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित किया जा रहे रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने कहा की क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल किए गए विभिन्न मरीजों को रक्त की आवश्यकता को देखते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
इस नेक कार्य के लिए अधिक से अधिक रक्तदाता प्रातः 10:00 बजे से कमरा नंबर 320 ब्लड बैंक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आयोजित इस रक्तदान शिविर में रक्तदान कर अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *