सुरभि न्यूज़
विनोद चढ़ा, कुठेड़ा बिलासपुर
कुल्लू जिला के बजौरा की रमा कांडा को समाज सेवा में बहेतर कार्य करने पर बेटियां फाउंडेशन बिलासपुर ने कांगड़ा में एक भव्या समारोह में नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड् से नवाजा गया।
गौरतलव हो कि उन्हें यह अवार्ड कांगड़ा के टांडा ऑडिटोरियम में बेटियां फाउंडेशन द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में दिया गया। बादशाह, कोयला व पार्टनर सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी प्रशिद्ध अभिनेत्री दीप सीखा नागपाल के द्वारा रमा कांडा को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
रमा कांडा समाज सेविका है और हमेशा लोगो की सेवा के लिये तत्पर रहती है। रमा कांडा जिला कुल्लू के बजौरा में अपना ब्यूटीपार्लर चला रही है और इस के माद्यम से कई बिरोजगार और जरूरतमंत युवयों को मुफ्त में ब्यूटी पालर का कोर्स भी करा रही है ताकि महिलाये अपने आप आत्मनिर्भर बन सके।
इसके साथ साथ रमा कांडा कई संस्थाओं के साथ जुड़ी हुई है और पीड़ित महिलाओं के लिए जागरूक शिविर आयोजित करके कई प्रकार की सहायता कर रही है। उनके इस कार्य को देखते हुए उन्हें या संम्मान दिया गया। इसके साथ साथ रमा कांडा एक मॉडल भी रह चुकी है। मॉडलिंग में भी उन्होंने कई ख़िताव अपने नाम किये है जो बजौरा के लिए एक गर्व की बात है।












