पद्धर मंडल के भाजपा नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने भाजपा पदाधिकारियों का जताया आभार 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के पद्धर मंडल के भाजापा के नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर केन्द्र स्थल ग्राम केन्द्र तरस्वाण में धमरेहड़, तरस्वाण तथा गढ़ गाँव बूथों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सयुंक्त बैठक में शिरकत की।

पहुँचने पद्धर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने उपस्थित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उस दायित्व को वे बखूबी निभाएंगे तथा इसके लिए उन्होंने प्रतिपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धार्थ तथा द्रंग विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण ठाकुर का आभार जताया है।

इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक समीति की अध्यक्षा शीला ठाकुर, द्रंग भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दलीप विष्ट, लटराण पंचायत के प्रधान जोगिन्द्र पाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य कली राम, पूर्व बीडीसी सदस्य राजपाल, धमच्यान पंचायत के उपप्रधान नरेश कुमार, पूर्व प्रधान रोशन लाल, बूथ अध्यक्ष लाल सिंह, अन्य बूथों के अध्यक्ष सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *