जिला लाहौल घाटी में 1385 किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर लोगो का रख रहें सेहत का ख्याल 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 28 जनवरी
हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती से उगाई मक्की को राज्य सरकार द्वारा किसानों से 30 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदा गया व इसका आटा बनाकर राज्य के उचित मूल्य की दुकानों पर 50/- प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है।
ज़िला लाहौल-स्पिति के परियोजना उप-निदेशक डा० वर्षा गुप्ता व डा० अर्जुन कुमार ने आज केलांग में विधायक अनुराधा राणा व उपायुक्त  लाहौल-स्पिति श्री राहुल कुमार जी को हिम-भोग मक्की आटा भेंट किया। इस दौरान विधायक अनुराधा राणा  ने प्राकृतिक खेती में ज़िला लाहौल में हो रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि घाटी में बढते रसायनों के उपयोग को प्राकृतिक खेती के द्वारा ही कम किया जा सकता है। ताकि मिट्टी व लोगों के स्वास्थ्य को रसायनों से होने वाली हानि से बचाया जा सके।
उपायुक्त राहुल कुमार ने भी प्राकृतिक खेती के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की व ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।
 विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि ज़िला लाहौल स्पीति  में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में कुल 60 लाख बजट प्राप्त हुआ, जिसमे से अब तक 48 लाख खर्च किया जा चुका है। जिला में अब तक 1385 किसान प्राकृतिक खेती को अपना चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *