साहित्य : कल्याण कला मंच बिलासपुर ने चार विभूतियों को किया सम्मान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

चांद पुर, बिलासपुर

कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक संगोष्ठी गत दिन देवली स्थित अपना घर में घर से अपनों द्वारा त्यागे हुए वृद्ध जनों के साथ आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र मिन्हास ने की जबकि नादौन के वरिष्ठ साहित्यकार डा ओ पी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। सरस्वती वंदना के बाद बलदेव सँख्यांन और नरेन्द्र शर्मा ने सरस्वती वंदना स्वर बद्ध रूप में प्रस्तुत की जबकि बीर सिंह चंदेल ने मंगल ध्वनि से बाँसुरी की मधुर धुन सुनाकर कार्यक्रम का आगाज किया।

कल्याण कला मंच ने हिमाचल के जाने माने लेखक डा ओ पी शर्मा को काले बाबा साहित्य शिरोमणि सम्मान-25, मैहरी काथला के बलदेव सांखयान को काले बाबा संस्कृति संरक्षक सम्मान-25, मानव सेवा संसथान के वाइस चेयरमैन मनशा राम को काले बाबा समाज सेवा सम्मान-25 और संसथान के चेयर मैन एडवोकेट प्रकाश चंद बंसल को काले बाबा मानवता आई कोन सम्मान-25 से विभूषित किया गया।

मंच के वरिष्ठ सदस्यों ने इन विभूतियों को पुष्पाहार दिव्य और चमत्कारी माता की चुनरी तथा प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मान प्रदान किया। अपने सम्बोधन में मंच प्रधान सुरेन्द्र मिनहास ने मंच की गति विधियों की जानकारी दी और चिट्टे जैसी नशा खोरी को दूर करने का आहवान किया। मंच ने सदस्यों के सहयोग से एकत्रित 6500 रुपये ट्रस्ट को अर्पित किये।
इस कार्य क्रम में मंच के 30 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *