सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू,
जिला भाजपा कुल्लू द्वारा देव सदन कुल्लू में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11साल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोफ़ेशनल मीट का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग के सीनियर सेवा निवृत अधिकारी, सीनियर अधिवक्ता, सेवानिवृत चिकित्सक, सेवा निवृत पुलिस अधिकारी, उद्योगपति, सेवा निवृत कर्मचारी व व्यापारी बर्ग ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 बर्ष की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुधरी है। इन 11 वर्षों के सेवाकाल में भारत ने विश्व में अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने बताया कि इन 11 वर्षों में समाज के हर बर्ग की स्थिति में सुधार आया है। भारत बर्ष वर्तमान में अमृत काल के दौर से गुजर रहा है। पूर्व मंत्री ने बताया कि 2047 तक देश विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि भारत आज विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था बन गई है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी ने भी इन 11 वर्षों में देश की विकास यात्रा पर विस्तार से जानकारी दी। 2022 के कुल्लू से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने भी इस प्रोफेशनल मीट में अपने विचार सांझा किए। जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने बड़ी संख्या में इस प्रोफेशनल मीट में उपस्थित होने के लिए सभी उपस्थित प्रबुद्धजनों का दिल की गहराइयों से आभार जताया।
इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा,अरविंद चंदेल, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवराज बौद्ध,महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह,किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अखिलेश कपूर,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्चना ठाकुर,महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव बर्षा ठाकुर,जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर,जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल,जिला भाजपा प्रवक्ता रुक्मणि जोशी,सौरव भारद्वाज सभी मंडलों के बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।