सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, मच्छयाल /जोगिंदर नगर
जोगिंदर नगर के पवित्र धार्मिक स्थल मच्छयाल में सद्गुरु कबीर मन्दिर मच्छयाल में बीते माह 11जून को सद्गुरु कबीर मंदिर कमेटी का गठन सतीश कुमार की अध्यक्षता में एक वर्ष के लिए किया गया है। कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें निम्न पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया।
कमेटी में धर्म सिंह गांव अथराह को मुख्य सलाहकार चुना गया जबकि प्रधान कि कमान बलविन्दर कुमार गांव सपेडू को सौंपी गई।
प्रेम चंद गांव बनोग व फिलु राम गांव मनोह को उप प्रधान नियुक्त किया जबकि हरि सिंह गांव सपेडू को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई।
प्रकाश चंद गांव रोहटा व जनक सिंह गांव मतकेहड को उप प्रधान चुना गया जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी राहुल कुमार गांव पेटू को दी गई।
प्रसार सचिव प्रताप सिंह गांव भराडू को प्रचार प्रसार के लिए नियुक्त किया जबकि देवी राम गांव पंजालतर, काकु राम गांव बनाईं, ज्ञान चंद गांव कमेहड़, ज्ञान चंद गांव बल्ह, पूर्ण चंद गांव कस तथा श्याम चंद गांव बस्सी सभी को सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
अन्य सदस्यों में रूप लाल गांव पंजालतर, लक्ष्मण गांव ब्यूँह, नारद, नरेश कुमार, बीरी सिंह व विनता देवी गांव पेटू, केसरी लाल व चिंतामणी गांव सपेडू तथा मिलाप चंद गांव कस रकड़ चुना गया है।