सुरभि न्यूज़
मनाली, 6 जुलाई
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के रानीनाला में आज एक वाहन खाई में गिर गया था। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक गंभीर घायल गया था।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रानी नाला हादसे में 2 मृतकों और एक घायल की पहचान हो गई है। जो पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले थे, जबकि 1 मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही दोनों मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा।
हादसे में मृतकों की पहचान नरेन्द्र कुमार पुत्र चंद राम वाहन चालक नरेन्द्र कुमार उर्फ पन्ना लाल पुत्र चंद राम (वाहन चालक) निवासी सिमसा मनाली जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश आयु 34 वर्ष,
रणजीत सिंह पुत्र पुरजन दास निवासी मकान नं. 14 गांव मंड तह. दसवां जिला होशियारपुर राज्य पंजाब उम्र 31 वर्ष,
हरविंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव थिंडा डाकघर चिपरा होशियारपुर राज्य पंजाब उम्र 27 वर्ष के तौर पर हुई है।
जबकि हादसे में चौथे मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इस हादसे में रवि कुमार पुत्र सोम राज निवासी होशियारपुर पंजाब उम्र 24 वर्ष घायल हो गए हैं।