भाजपा किसान मोर्चा बंजार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में उपमंडलाधिकारी बंजार को सौपा ज्ञापन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

बंजार 8 जुलाई 

  • भाड़ा निर्धारित करें बंजार जीप यूनियन, जीप वाले वसूल रहे मनमाना किराया
  • फलों और सब्ज़ियों के सीजन के चलते जीप यूनियन से नाराज़ हैं बंजार के किसान

हिमाचल प्रदेश देव भूमि है और अधिकतर लोग अपना जीविकोपार्जन खेती बाड़ी और बागवानी से करतें हैं लेकिन कुछ स्वार्थी लोग निजी हित लेने के लिए मेहनतकश ग्रामीण किसानों की कमर तोड़ने पर तुलें हैं।

फलों का सीज़न शिखर पर है इस दौरान किसानों बागवानों को अच्छी उम्मीद होती है लेकिन जीप यूनियन बंजार द्वारा किसानों की जेब पर सीधी लूट का मामला सामने आ रहा है। जीप यूनियन द्वारा मनमाने किराए वसूले जाने से बंजार के किसानों में खासा रोष है।

इस संदर्भ में आज बंजार भाजपा किसान मोर्चा ने उपमंडलाधिकरी को ज्ञापन सौंपा। उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने किसान मोर्चा को आश्वासन दिया कि वे किसानों के हितों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे इस विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं ताकि किसान बागवानों की समस्याओं का सफ़ल समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *