हिमाचल ब्लड टाईगर संस्था ने धर्मपुर के सियाठी गांव में आपदा पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामाग्री 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

हिमाचल ब्लड टाईगर समाजसेवी संस्था बैजनाथ महाकाल के अध्यक्ष राजीव राणा ने संस्था के समस्त सदस्यों, उनके साथ जुड़े दानकर्ता तथा संस्था के साथ अपना योगदान दें रहे मोज कुमार, बरोट से पत्रकार खुशी राम ठाकुर तथा अनुराग शर्मा का आभार व्यक्त किया हैं। धर्मपुर क्षेत्र के सियाठी गांव में आपदा प्रभावित परिवार के सभी लोगों को संस्था तथा दानकर्ताओं के सहयोग से राहत सामाग्री वितरित की गई।

संस्था द्वारा पीड़ित परिवार की बेटियों को गोद लिया गया जिसमें जमा दो तक पढ़ाई के लिए सहयोग किया जाएगा। वहीँ संस्था ने एक पीड़ित परिवार की अपाहिज बेटी को व्हील चेयर व एक हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। पांच पीड़ित परिवारों के लिए एक एक शौचालय मोज कुमार व बरोट के पत्रकार खुशी राम ठाकुर के सहयोग से निर्माण किया जाएगा।

इस सुअवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजीव राणा के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना राणा, राज कुमार शर्मा, बेटियां फाउंडेशन के अध्यक्ष भारत रोजला, जोगिंद्रनगर नगर से निशी, अखिलेश सहगल व महिंद्र सिंह के सपुत्र रजत ठाकुर जी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि दानकर्ता व सहयोगकर्ता भविष्य में भी इसी तरह से संस्था के साथ जुड़े रह कर अपना सराहनीय योगदान देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *