करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सत्र छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा सिद्ध – डॉ अनमोल सिंह 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटा भंगाल के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान जिला कांगड़ा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुल्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 80 प्रतिभाशाली छात्र छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और डॉ. अनमोल के मार्गदर्शन में शिक्षा के विभिन्न आयामों के बारे में गहन जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने इस भव्य आयोजन के लिए स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज और डॉ अनमोल को व सभी अध्यापकगणों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपने करियर के बारे में उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के दो शिक्षाविद् डॉ. अभिषेक सिंह और डॉ. ऋषभ चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन विद्वानों की उपस्थिति ने इस सत्र को और भी समृद्ध बनाया और छात्रों को अपने प्रश्नों के सटीक उत्तर प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हुई।

यह करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सत्र निस्संदेह छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस आयोजन से छात्रों को न केवल अपने करियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्राप्त करेंगे। यह आयोजन निश्चित रूप से छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *