एनएचपीसी लिमिटेड के पार्बती-III पावर स्टेशन ने मनाया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

बिहाली, कुल्लू

भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के पार्वती ।।। पावर स्टेशन, बिहाली, कुल्लू में 15 अगस्त 2025 को देश का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्तिमय वातावरण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस समारोह की शुरूआत में पार्वती ।।। पावर स्टेशन प्रमुख सुधीर कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया जबकि के.औ.सु. बल के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा वहाँ उपस्थित जनसमूह द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी) पार्वती – ।।। सुधीर कुमार ने सभी को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सब आजादी के इस पर्व को इतने हर्षोल्लास के साथ इसलिए मना पा रहे हैं, क्योंकि इस आजादी के लिए लाखों वीरों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर किए हैं और आजादी की राह में आने वाली यातनाओं को सहा है।

आज के दिन हम उन सब बीर शहीदों को शत-शत नमन करते हैं, इसके साथ ही उन्होंने उन वीर सैनिकों का भी आभार व्यक्त किया जो दिन-रात देश की सरहदों पर पैहरा दे रहें हैं और देश की सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को उन बीर सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और एनएचपीसी में हमें जो भी कार्य सौंपे गए हैं उन्हें पूरी तन्मयता, समर्पण व ईमानदारी के साथ करते हुए एनएचपीसी व देश के प्रति अपने दायित्व के निर्वहन में नित नवीन ऊर्जा के साथ संलग्न रहना चाहिए।

इस अवसर पर अध्यक्षा महिला कल्याण समिति पार्वती -।।। पुष्पा नेगी, महाप्रबंधक (याँ.) रंजीत कुमार, सहायक कमाण्डेंट, के.औ.सु.बल सहित पावर स्टेशन के अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी व के.औ.सु.बल व हिमपेस्को के जवान सपरिवार उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *