सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
जिला मंडी के द्रंग विधान सभा क्षेत्र की चौहार घाटी की ग्राम पंचायत सनवाड़ में अचानक ही बाढ़ आने पर सनवाड़ पंचायत के पूर्व प्रधान ,उपप्रधान व द्रंग भाजपा के मीडिया प्रभारी जगदीश कुमार ने गहरी चिंता व दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि आरंग गांव में जिनके घर, दुकानें, गौशाला, पशु, गाडियां, बाइक, स्कूटी तथा उपजाऊ जमीन बह गई है उन्हें हिमाचल सरकार द्वारा सहायता राशि जल्द से जल्द प्रदान की जाए।
जितने भी क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्ग व बाढ़ के कारण बह चुके पैदल चलने योग्य पुल के पुनर्निर्माण के भी धन राशि प्रदान की जाए तथा गांववासियों की उपजाऊ जमीन बह जाने के चलते उनके पशुओं के चारे का जल्द से जल्द प्रावधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि सनवाड़ पंचायत में आज़ादी के बाद पहली बार ऐसी भयंकर त्रासदी हुई है। जगदीश कुमार ने कहा कि वे अपनी ओर से भी ग्राम पंचायत सनवाड़ के लोगों की सहायता के लिए दिन-रात खड़े हैं और आगे भी इसी तरह खड़े रहेंगे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि ग्राम पंचायत सनवाड़ के प्रभावितों के लिए एक विशेष पैकेज प्रदान किया जाए।










