सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
जिला मंडी के पद्धर में हाल ही में हुए भाजपा युवा मोर्चा पद्धर के अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किए नरेंद्र कुमार ने बुधवार को द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, पद्धर मंडल भाजपा अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर तथा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगराज डोगरा के साथ सयुंक्त रूप से विचार-विमर्श करके सर्वसमति से तत्काल प्रभाव से अपनी कार्यकारिणी का गठन कर दिया है ।
कार्यकारिणी में बरोट के रमेश कुमार, कुन्नु के विक्रांत, चेली के हरी सिंह तथा उरला के मनदीप को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि झटिंगरी के विजय कुमार तथा कुफरी के अजय ठाकुर को महामंत्री, कथोग के वेद प्रकाश को कोषाध्यक्ष, पद्धर के प्रिंक्षित शर्मा, पद्वाहन के नवीन, पेखरा के रमन, खलैहल के त्रिलोक चंद को सचिव का पदभार सौंपा है।
कोटरुपी की प्रिया को कार्यालय सचिव, गवाली के रमेश चंद को मीडिया प्रभारी, चुक्कू के सुशांत को आईटी संयोजक , थल्टूखोड़ के भोले राम सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। नरेंद्र कुमार ने बताया कि इसके साथ- साथ उन्होंने पद्धर के अक्षय, चेली के ललित, गवाली के राजेश, कुन्नु के जसवीर, नारला के विशाल, समालंग के सुरेश कुमार कासला के कुष, कुमारडा के जिएंद्र कुमार, डायना पार्क के सचिन, बनेरडी के यादव सिंह, गवाहन की सुषमा तथा कुन्नु की मंजू को सदस्य के रूप में चुना गया है।
भाजपा के पद्धर मंडल से हाल ही में नियुक्त हुई महिला मोर्चा की अध्यक्षा सपना देवी ने भी तत्काल प्रभार से अपनी कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। नवनियुक्त अध्यक्षा सपना देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी कार्यकारिणी में सुधार से चन्द्रकला, उरला की ममता देवी, बड़ीधार से संजू देवी तथा रोपा से चन्द्रकला को उपाध्यक्ष, गवाली की शिक्षा शर्मा तथा बरोट से हिमा देवी को महामंत्री का पदभार दिया है।
रोपा की निर्मला को कोषाध्यक्ष, जिल्हन कि सकीना कुमारी, बुलंग की रवीना वरधान की विमला देवी तथा कुन्नु की भवानी देवी को सचिव, हियूंड की सरला देवी, डलाह की निशा देवी को सोशल मीडिया प्रभारी, सियुन की सुभद्रा देवी को आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा नागण की बीतू देवी, भड़वाहन की प्रोमिला देवी, गवाहन की सुमन देवी, थुनाग की मीना देवी, टिक्कर की ममता देवी, भटयारी की सुनीता देवी तथा डलाह की संतोष कुमारी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।