पंजाब व मंडी के दो युवक आधा किलो चरस के साथ गिरफ़्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, बिलासपुर : जिला में नशे के खिलफ चलाए अभियान के तहत नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करते हुए जिला की घुमारवीं पुलिस ने कार सवार दो युवकों को 542.8 ग्राम चरस के साथ गिरफ़्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस टीम ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी।

इसी दौरान मंडी की तरफ से आई एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसमें से 542.8 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस के मुताबिक कार सवार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय भारत कुमार अरोड़ा निवासी एसएएस नगर, चंडीगढ़ पंजाब और 22 वर्षीय ऋतिक कुमार निवासी सरकाघाट जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *