सम्मान समारोह : उत्तराखंड में नैनीताल के हल्द्वानी में उत्तराखंड कवयित्री अवार्ड फेस्टिवल – 2025 साहित्यिक सम्मान समारोह संपन्न

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

हल्द्वानी, उत्तराखंड

उत्तराखंड में नैनीताल के हल्द्वानी में उत्तराखंड कवयित्री अवार्ड फेस्टिवल – 2025 साहित्यिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ मंच के संस्थापक एवं समारोह के मुख्य अतिथि राघवेन्द्र ठाकुर द्वारा माँ शारदे की ज्योति प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस अवसर पर सरस्वती वंदना कवयित्री किरन पंत “वर्तिका” द्वारा प्रस्तुत की गई।

समारोह की अध्यक्षता मंच की उत्तराखंड इकाई की अध्यक्ष डाॅ पुष्पलता जोशी ने की तथा वरिष्ठ कवयित्री एवं शिक्षाविद डाॅ बीना मथेला (काठगोदाम), वरिष्ठ कवयित्री डाॅ राधा वाल्मीकि (रुद्रपुर) एवं वरिष्ठ कवयित्री डाॅ शशि जोशी (रामनगर) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह में शामिल हुए अतिथियों का स्वागत विपिन चंद्र पाण्डे ने किया तथा समारोह का सफल संचालन बीना जोशी “हर्षिता, इन्द्रा तिवारी “इंदु” एवं मंजु जोशी “मनु” ने किया।

समारोह में मंच के संस्थापक राघवेन्द्र ठाकुर द्वारा संपादित पुस्तक “उत्तराखंड की प्रतिभाशाली कवयित्रियां” का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक में उत्तराखंड की 118 कवयित्रियों की रचनायें प्रकाशित की गई हैं। इस अवसर पर मंच की ओर से राघवेन्द्र ठाकुर द्वारा कुमाऊँ-मंडल की निम्न कवयित्रियों को सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड कवयित्री अवार्ड फेस्टिवल (हल्द्वानी) में सम्मानित होने वाले रचनाकारों की सूची में उत्तराखंड डायमंड पोयट्री अवार्ड से सम्मानित होने वाले रचनाकारों में हल्द्वानी से डॉ पुष्पलता जोशी, डॉ शशि जोशी, डाॅ चंपा बिष्ट, काठगोदाम से डॉ बीना मथेला, रुद्रपुर से डॉ राधा वाल्मीकि, काशीपुर से दीपा कांडपाल व अल्मोड़ा से नीलम नेगी को सम्मनिय किया गया।

उत्तराखंड गोल्डन पोयट्री अवार्ड से सम्मानित रचनाकार में हल्द्वानी से इन्द्रा तिवारी “इंदु”, किरन पंत “वर्तिका”, दीक्षा जोशी, बीना जोशी “हर्षिता”, डाॅ भगवती पनेरू, मीना सती, मंजू जोशी “मनु”, – हेमा हर्बोला, अल्मोड़ा से मानसी जोशी व मीनू जोशी, रानीखेत से डॉ विनीता खाती व सीमा भाकुनी, गाजियाबाद से किरन पंत “उत्तरा”, पिथौरागढ से चंदू अवस्थी, काशीपुर से डॉ रीता देवी, रुद्रपुर से शालिनी शर्मा, चंपावत से  सोनिया आर्या “सब्र”, ऊधमसिंहनगर से सोनी यादव तथा लोहाघाट से  हेमा जोशी “स्वाति” को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान से हल्द्वानी से सम्मानित रचनाकारआशा शुक्ला को सम्मानित किया जबकि पवित्र सिंदूर सम्मान से दिल्ली से सम्मानित रचनाकार डाॅ नवीन चन्द्र जोशी “नवल” को सम्मनित किया।

उत्तराखंड कवयित्री सम्मान से सम्मानित रचनाकारों में चंपावत से कविता भट्ट, बबीता जोशी व शीतल सार्की, पिथौरागढ से निकिता पंत, ऋषिकेश से डॉ विशम्बरी भट्ट तथा देहरादून से सिद्धि डोभालसे सम्मनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *