सुरभि न्यूज़
मंडी, 09 नवम्बर
भारतीय डाक विभाग के डाक मंडल मंडी द्वारा राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 के अंतर्गत 01 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) बनाने का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
मंडी मण्डल के अधीक्षक संजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत, मंडल के सभी मुख्य डाकघरों, उप डाकघरों तथा शाखा डाकघरों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह अभियान भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडल के सभी डाकघरों में पेंशनभोगियों को यह महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने डाक विभाग द्वारा सभी पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नजदीकी डाकघर में जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
यह सुविधा पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाने में सहायक होगी।









