चौहार घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में आयोजित किया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य राजकुमार ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल परिसर में पहुँचने पर स्कूली बच्चों, स्कूल स्टाफ तथा स्कूल प्रबन्धन कमेटी द्वारा ढोल नागारों तथा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल प्रशासन द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह, वेज तथा टोपी देकर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम तथा पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की गई। वहीं स्कूली बच्चों ने अपने-अपने समूहों के साथ लघु नाटकों के माध्यम से हिंदी व नशे से पड़ने वाले कुप्रभाव के प्रति जागरूक किया। स्कूली बच्चों ने फिल्मी तथा पहाड़ी नृत्य कर  लोगों का खूब मनोरंजन किया।

इस मौके पर कार्यकारी प्रधानाचार्य डाक्टर संजय कुमार ने अपनी पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष विस्तारपूर्वक पढ़ी। इस दौरान मुख्यातिथि ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चाचा नेहरू के पद चिन्हों पर चलने का अहवान भी किया। उसके उपरांत उन्होंने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि आजकल समूचे देश में विभिन्न प्रकार के नशे का प्रचलन तीव्र गति से चल रहा हैं। कई बच्चे इन नशों की चपेट में आ गए हैं और अपने उज्जवल भविष्य को अन्धकार बना रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने बच्चों को नशा न करने के के लिए प्रेरित किया।

मुख्यातिथि ने इस पाठशाला में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी अगुवाई में करवाए गए विभिन्न कार्यों की भी जानकारी साँझा की। उन्होंने कहा कि वे टीजीटी के बाद वर्ष 1999 बतौर फिजिक्स प्रवक्ता के रूप नियुक्त हुए और उसके बाद चम्बा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में बतौर प्रधानाचार्य की जिमेदारी मिली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में लगभग पौने तीन वर्ष तक कार्य करने के उपरान्त हाल ही में इस पाठशाला से बदली होने के बाद अपने गाँव के नज़दीक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेला में चले गए हैं।

उसके बाद समारोह के अंतिम क्षण में मुख्यातिथि ने पाठशाला में विभिन्न गतिविधियों में सराहनीय कार्य करने वाले बच्चों को पाठशाला की और से अपने हाथों इनाम देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर उनके साथ स्कूल प्रबन्धन कमेटी की प्रधान वंदना कुमारी, पूर्व सूबेदार रामदेव, पूर्व सैनिक बु‌द्धि सिंह, सामुदायिक स्वास्थय के बरोट के प्रभारी डाक्टर रोहित ठाकुर, डाक्टर अविनाश, डाक्टर अपूर्वा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *