ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में खेलकूद प्रतियोगिता व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

हुरला/कुल्लू, 15 नवम्बर

ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में दो दिवसीय खेल उत्सव का समापन हुआ जिसमें विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। खेल उत्सव में मुख्यातिथि डॉक्टर कल्याण सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

प्रधानचार्य गणेश भारद्वाज व प्रशासक कैलाश गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए सम्मानित किया। गणेश भारद्वाज ने कहा कि डॉक्टर कल्याण सिंह एमडी मेडिसिन व मधुमेह विशेषज्ञ के तौर पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टर कल्याण स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के कारण एक चर्चित तथा लोकप्रिय नाम है। हिमानी तथा गीतांजलि ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया और मुख्यातिथि की उपलब्धियों के बारे दर्शकों को बताया।

मुख्यातिथि डॉक्टर कल्याण सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व खेलकूद का महत्त्व शारिरिक विकास के साथ मानसिक विकास के लिए भी है। यह शरीर ही दरअसल हमारा घर है। हमें अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए और वैज्ञानिक सोच और तर्कशक्ति का उपयोग करना चाहिए। बच्चों को अपने पर्यावरण से प्रेम करना होगा। उन्होंने तनाव से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि इस स्थिति में तुरंत बात साझा करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्लोबल विलेज स्कूल पिछले दस वर्षों से बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रहा है। इस छोटे अंतराल में स्कूल ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अध्यापकों को बधाई दी। कल्याण सिंह ने आगे कहा कि ग्लोबल विलेज स्कूल के बच्चों का चहुंमुखी विकास वास्तव में हो रहा है। विद्यार्थी बहुत अनुशासित और होनहार हैं। अध्यापक परिश्रमी व क्रिएटिव हैं।

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में दसवीं कक्षा के आयुष को स्टुडेंट ऑफ द ईयर घोषित किया गया। पारम्परिक खेलों में फाइव स्टोन गेम में भगतसिंह हाउस की नैंसी प्रथम व आर्यभट हाउस की अंजलि द्वितीय रही।

होपस्कॉच में विवेकानंद हाउस की सानिया व समीक्षा प्रथम तथा आर्यभट्ट हाउस की अंकिता व रितिका द्वितीय रहे। लड़कियों के खो-खो में भगतसिंह सदन से शिवांगी की टीम विजेता रही और लड़कों के खो-खो में आर्यभट्ट सदन से अर्चित की टीम ने विजयी पाई।

वॉलीबॉल में आर्यभट्ट हाउस से नितिन की टीम ने जीत हासिल की। रस्साकशी में विवेकानंद हाउस से उपलक्ष महाजन की टीम विजयी रही। सिंगल लेग गेम में भगतसिंह हाउस से किंजल, सोनाली व शिवांगी ने जीत दर्ज की।

बैलून बैलेंसिंग रेस में नर्सरी के वैदिक व अक्षित प्रथम, ज़ारा व सानवी द्वितीय तथा अविक्षित व वंदना भारती तृतीय स्थान पर रहे। बॉल कॉलेक्टिंग गेम में एलकेजी के तन्मय प्रथम, हार्दिक द्वितीय तथा प्रियांश तृतीय रहे।

बॉल रेस में यूकेजी के आयत प्रथम, उर्वशी द्वितीय तथा काव्यांश तृतीय रहे। टॉवर गेम में प्रथम कक्षा की शिवांगी प्रथम, नक्श द्वितीय तथा सौम्या तृतीय स्थान पर रहे। स्टॉप एंड मूव गेम में द्वितीय कक्षा की यामिनी प्रथम व अनिका शर्मा द्वितीय रहे।

बैलून बैलेंसिंग रेस में तीसरी कक्षा की महक व काव्या प्रथम, अखिल व कार्तिक द्वितीय तथा सक्षम व यत्विक तृतीय स्थान पर रहे। थ्री लेग रेस में चौथी कक्षा के शिवांश ठाकुर व शोएव को प्रथम, मानव व अभिनव को दूसरा तथा शिवांश व अभिनाश को तृतीय स्थान मिला।

स्पून रेस में पांचवीं कक्षा के तन्मय प्रथम, एनी भंडारी द्वितीय तथा दिव्यांश तृतीय पायदान पर रहे। रिले रेस में छठी कक्षा के पारस व रमन को प्रथम, दक्ष व मनन को द्वितीय तथा योगेश व सूर्यान्श को तृतीय घोषित किया गया।

स्पाइडर रेस में उदय, आरुष, दक्ष व विनय प्रथम, अंकुश, आदित्य, अनिकेत व अंश द्वितीय तथा नैतिक, पूर्व, पीयूष, अर्णव व मोहित तृतीय स्थान पर आए। बॉल एंड ग्लास गेम में आठवीं की समीक्षा ने विजय प्राप्त की।

साड़ी ड्रेस अप गेम में नौवीं के दक्ष व नव्या प्रथम, अमजत व अंजलि द्वितीय तथा सूर्यान्श व शिवांगी तृतीय स्थान पर रहे। चेयर रेस में राधिका ने प्रथम, किंजल ने द्वितीय व सोनाली ने तृतीय स्थान हासिल किया।

उत्सव के पहले दिन सत्र 2024-25 के लिए दिए गए शैक्षणिक पुरस्कारों में नर्सरी से दसवीं तक अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों में क्रमशः रियांशी धीमान, उर्वशी, दैविक ठाकुर, ऋत्विक महाजन, अक्षित, शौर्य ठाकुर, सौम्य, सोनिया, ल्हामो छोपेल, रागिणी, शिवांगी ठाकुर, आयुष तथा बगौरव कुमार हैं। द्वितीय स्थान पर रहे वंशिका धीमान, अयान लामा, रोबिन ठाकुर, पार्थ ठाकुर, महक, आराध्या, दीक्षिता, इशिता ठाकुर, चिराग ठाकुर, अम्बिका, धिवांशु, उपलक्ष महाजन तथा अक्षिता। तृतीय स्थान पर आने वालों में क्रमशः स्वरा, सूर्यान्श, कार्तिक कौशल, शिवांश ठाकुर, सात्विक ठाकुर, अंजलि, शाशवी ठाकुर, मनन नेगी, सुकन्या, समीक्षा, आशना, किंजल व अखिलेश्वर सिंह शामिल हैं।

2024-25 सत्र में फुल अटेंडेंस अवार्ड से नर्सरी से दसवीं तक क्रमशः रुद्रांश शर्मा, सार्थक ठाकुर, कार्तिक कौशल, पार्थ ठाकुर, तन्वी धीमान, शिवांश चौहान, आशीष चौहान, एंजेल, दिव्यांशी, पुष्पेंद्र चौहान, रिदम, अंशिका सकलानी, उपलक्ष महाजन व नमित ठाकुर को सम्मानित किया गया।

आदित्य पूर्ण सिंह को बेस्ट कोच तथा सभी अध्यापकों को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे। टीचर इंचार्ज इंद्रा, ऑफिस इंचार्ज जगदीश, रीनू शर्मा, हिमानी, प्रेमा, रजनी, सुनीता, सोमिला, अनु, गीतांजलि, अंजली, नरेश, सरिता कुमारी, चम्पा, ज्योति , आदित्य, रीनू कुमारी, ममता, हीरामणि, रमेश, तिलक, रज़ीना, रीनू आदि स्टाफ के सदस्यों तथा लगभग चार सौ छात्रों ने भाग लिया।

प्रशासक कैलाश गौतम ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद का बड़ा महत्त्व है। ग्लोबल विलेज स्कूल पारम्परिक खेलों को भी महत्त्व देता है और बच्चे इन खेलों का आनन्द उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *