सुरभि न्यूज़ न्यूरो
कुल्लू, 03 दिसंबर
कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस थाना भून्तर की टीम ने पंजाब के एक युवक को 7.63 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भूंतर की टीम लिंक रोड बड़ा भून्तर में गश्त के दौरान फरीदकोट के एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.63 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया है।
आरोपी की पहचान तरसेम सिंह (39 वर्ष) पुत्र परम पाल सिंह निवासी गाँव व डाकघर पिपली तहसील व जिला फरीदकोट के तौर पर हुई है।
उपरोक्त तरसेम सिंह के विरूद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है। मामले की आगामी जांच जारी है।












