Featured Video Play Icon

जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में 8.410 किलोग्राम चरस सहित नेपाली युवक धरा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

मणिकर्ण/कुल्लू, 03 दिसंबर

जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला के मणिकर्ण पुलिस थाना की टीम ने छलाल गांव में नेपाली मूल के एक व्यक्ति को 8 किलो 410 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

​पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि मणिकर्ण घाटी के छलाल गांव में 8 किलो 410 ग्राम चरस बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नेपाल मूल के एक व्यक्ति (हिमाल मगर) को इस खेप के साथ पकड़ा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कुल्लू में नशे को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा तथा नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *