सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 07 दिसम्बर
जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए थाना कुल्लू की टीम ने तीन युवकों को 23 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर अप्पर बदाह स्थित एक रिहायशी मकान की दूसरी मंजिल पर दबिश दी। कमरे में रह रहे किरायेदार योग राज तथा उसके साथ मौजूद दो अन्य व्यक्तियों को नियमानुसार तलाशी के दौरान कमरे से 23 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
आरोपियों की पहचान योग राज (28 वर्ष) पुत्र भगत सिंह, निवासी गांव खड़ाहन, डाकघर हुरला, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू, सन्नी दयोल (22 वर्ष) पुत्र बेली राम, निवासी गांव परवाड़ी, डाकघर तुंग, तहसील बंजार, जिला कुल्लू तथा तुषार (24 वर्ष) पुत्र स्व. अजय कुमार, निवासी गांव शाड़ावाईं, डाकघर भुन्तर, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
इस सन्दर्भ में उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 21 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने के उपरांत बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चैन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु पुलिस द्वारा गहन पूछताछ व विस्तृत जांच जारी है।











