आपदा से प्रभावित किसानों को अग्रणी बैंक 10 दिसम्बर को मेगा कृषि आउट रीच प्रोग्राम का करेगा आयोजन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 07 दिसम्बर

अग्रणी जिला प्रबंधक कुल्लू राजेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि कुल्लू ज़िला में आई आपदा से प्रभावित किसानों को कृषि ऋण सम्बन्धी सहायता के लिए, पंजाब नेशनल बैंक, कुल्लू ज़िला का अग्रणी बैंक, 10 दिसम्बर को मेगा कृषि आउट रीच प्रोग्राम का आयोजन कर रहा हैं।

इस विशेष दिवस पर पंजाब नेशनल बैंक की सभी शाखाओं में कृषि ऋण-किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि औजार ऋण, कोल्ड स्टोरेज, फार्म हाउस, ट्रेक्टर ऋण आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी एवं कृषि से सम्बंदित ऋण आवेदनों पर तुरन्त कार्यवाही की जाएगी।
इस सम्बन्ध में सूरज दत्ता, मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक, मंडी ने कुल्लू ज़िले के सभी शाखा प्रमुख एवं कृषि अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं कि कोई भी इच्छुक किसान ऋण लेना चाहे तो किसानों की पूरी सहायता की जाये एवं एक सप्ताह में ऋण स्वीकृत एवं वितरित की जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हों।
उन्होंने साथ में यह भी बताया कि किसानों के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने एक विशेष बचत खाते का विमोचन किया है जिस में मूलभूत सुविधाओं के अतिरिक्त व्यतिगत दुर्घटना बीमा जो की 10 लाख से 20 लाख तक बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 2.50 लाख से 5 लाख तक, बेटी की विवाह के लिए 1 से 2 लाख तक की सहायता राशि एवं अन्य कई सुबिधाओ का प्रावधान है।
दत्ता ने कुल्लू ज़िले के सभी किसानों से अनुरोध किया हैं कि कृषि ऋण एवं अन्य बेकिंग सुबिधाओ से सम्बन्धित जानकारी के लिये अपने पंजाब नेशनल बैंक की नजदीकी शाखा में किसी भी कार्य दिवस को शाखा प्रमुख या कृषि आधिकारी से संपर्क करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *