सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
स्वास्थय विभाग कांगड़ा द्वारा दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थय सुविधाओं को ओर भी सुदृढ़ करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जा रहे हैं जिसके लिए 20 दिसम्बर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
प्राथमिक स्वास्थय केंद्र तरमेहर के ने बताया की मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्मशाला विवेक करोल से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थय खंड महाकाल के अंतर्गत आने वाली कुल छः पंचायतों स्वाड़ पंचायत के जुधार गाँव , पोलिंग पंचायत के अन्दरली मलाह गाँव और खड़ी मलाह , लोआई गाँव के लोअई और रोपडू गाँव , ग्राम पंचायत बड़ा ग्रां राजगुन्धा तथा बड़ा भंगाल पंचायत के बड़ा भंगाल गाँव में आशा कार्यर्ताओं के पद भरे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा की इन गाँवों की इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन खंड चिकित्सा अधिकारी महाकाल के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदनकर्ता महिला उसी बार्ड या पंचायत की स्थाई निवासी होनी चाहिए, शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा तथा अलग रह रही महिला को वरीयता दी जाएगी।
आवेदक महिला की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक कर्ता महिला अपना आधार कार्ड, आठवीं का प्रमाण पात्र, चरित्र प्रमाण पात्र, अपनी पास पोर्ट साइज की दो फोटो, कैटेगरी प्रमाण पात्र, स्थाई निवासी प्रमाण पात्र अपने आवेदन पत्र के साथ संग्लन करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी महाकाल कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।










