करसोग के कुठेड़ पंचयात में खुला नया शाखा डाकघर, संजय कुमार ने किया विधिवत उद्घाटन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, करसोग/मंडी

भारतीय डाक विभाग दुनिया भर में बड़े शहरों से लेकर छोटे से गांव तक अपनी सेवाएं दे रहा है। डाक विभाग का यही उदेश्य है कि छोटे से छोटे गांव के हर नागरिक तक अपनी सेवाएं दे सके।

मंडी मण्डल के करसोग क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ एवं विश्वसनीय डाक सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 16 दिसंबर को ग्राम पंचायत कुठेड़ (करसोग) में नए शाखा डाकघर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस शाखा डाकघर के प्रारंभ होने से स्थानीय नागरिकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ बचत योजनाएँ, मनी ऑर्डर, पार्सल सेवा एवं अन्य डाक संबंधी सुविधाएँ एक ही स्थान पर सहज रूप से उपलब्ध होंगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि संजय कुमार अधीक्षक डाक मण्डल मण्डी, निरीक्षिक सुन्दरनगर बोधराज, प्रधान ग्राम पंचायत कुठेड़ पदमा ठाकुर और प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक कुठेड़ पृथ्वी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

अधीक्षक संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नया शाखा डाकघर क्षेत्र के ग्रामीण/शहरी विकास को गति प्रदान करेगा तथा आम जनता को समयबद्ध, पारदर्शी एवं भरोसेमंद सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नए शाखा डाकघर के खुलने से क्षेत्र के निवासियों को अब दूरस्थ डाकघरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय एवं संसाधनों की बचत होगी और डाक सेवाओं तक उनकी पहुँच और अधिक सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *