वाहन मालिक अपने आरसी में मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अपडेट करवाएं- कुनिका अकर्स 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

केलांग, 21 दिसंबर
कार्यालय जिला दण्डाधिकारी एवं क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण (RLA), केलांग कुनिका अकर्स द्वारा जिले के सभी वाहन मालिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की है।
उन्होंने बताया  कि परिवहन निदेशालय, शिमला द्वारा पत्र  के माध्यम से यह अवगत कराया गया है कि वाहनों की आर सी (पंजीकरण प्रमाण पत्र) में मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण ई-चालान संदेश, नोटिस तथा अन्य परिवहन संबंधी सूचनाएं वाहन मालिकों तक समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
उन्होंने इस समस्या के समाधान हेतु क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण (RLA) कार्यालय, केलांग में पंजीकृत सभी वाहन मालिकों से आग्रह किया  है कि वे अपने-अपने वाहन के पंजीकरण प्रमाण पत्र (RC) में अपना सक्रिय मोबाइल नंबर शीघ्रता से अपडेट करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि वाहन मालिक अपना मोबाइल नंबर परिवहन (Parivahan) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अथवा क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण (RLA) कार्यालय, केलांग में कार्यालय समय के दौरान करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट करवाने से ई-चालान प्रणाली का सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा तथा वाहन मालिकों को आवश्यक सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने जनहित में सभी वाहन मालिकों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *