सुरभि न्यूज़
बिलासपुर, 22 दिसंबर
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नम्होल द्वारा सोसन गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को वित्तीय और डिजिटल लेन देन की जानकारी देते हुए प्रबंधक तिलक राज शुक्ला ने बताया कि तकनीकी युग में फ्राॅड अधिक हो रहे हैं। इसलिए जागरूकता और सतर्कता की जरूरत है। अपने आधार कार्ड और पेन कार्ड का नम्बर किसी अनजान काॅल पर शेयर न करें। ओटीपी शेयर न करें। मोबाइल पर आए हुए किसी भी लिंक पर न जाएं। अपना एटीएम कार्ड किसी से शेयर न करें। इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी।
आरबीआई के निर्देशों के अनुसार री – केवाईसी करवाने बारे अवगत कराया। आप डेटिड आधार कार्ड और पेन कार्ड की फोटो कॉपी लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर री – केवाईसी अवश्य करवाएं । इस शिविर में बैंक सहायक राम लाल , नम्होल सहकारी सभा सचिव रमेश कुमार व ग्रामीण देश राज, अमर नाथ, गीता देवी, अंजू देवी, सरोज देवी, कलाशी देवी आदि उपस्थित रहे।










