शिमला के रिज मैदान में अटल विहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

शिमला, 25दिसंबर

शिमला के रिज मैदान में आज अटल विहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजन किया गया। प्रदेश राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर रिज मैदान, शिमला में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अटल विहारी वाजपेयी भारत के करोड़ों-करोड़ों नागरिकों के हृदय में सदा जीवित रहेंगे। राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *