सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
कृषि विभाग के जिला उपनिदेश के आदेशानुसार बैजनाथ के कृषि विभाग की विषयवाद विशेषज्ञ रेणू शर्मा ने बताया कि बैजनाथ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अब सभी पात्र किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल से प्राप्त पहचान नम्बर के आधार पर सरकार द्वारा मिलने वाले सभी लाभ प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि इसके लिए पंजीकरण के लिए सभी किसान अपना आधार कार्ड, आधार से जुड़ा हुआ मोवाइल नम्बर तथा अपनी जमीन का कोई भी खसरा नम्बर लेकर अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र जाएं तथा वहां पर एचटीटी //एचपीएफआर डॉट एग्री स्टेक डॉट जीओवी डॉटइन / फार्मर –रजिस्ट्री –एचपी /#/ पर करवाएं।
रेणू शर्मा ने कहा कि यह पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क होगा और प्रधान मंत्री किसान योजना के तहत जो सभी लाभार्थियों जिन्हें प्रतिवर्ष 6 हज़ार रुपये मिलते हैं को भी एग्री स्टेक पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। रेणू शर्मा ने इस जानकारी को ज्यादा से ज्यदा लोगों तक पहुंचाने की अपील की है तथा इसकी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने नज़दीकी कृषि कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं ।











