पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जम्मू कश्मीर के कठुआ में एबीवीपी के 61वें प्रांत अधिवेशन में हुए शामिल 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कठुआ/जम्मू कश्मीर, 28दिसंबर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ जिला के सुनील उपाध्याय नगर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जम्मू कश्मीर प्रांत के 61वें प्रदेश अधिवेशन में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में छात्र जीवन के दौरान विद्यार्थी परिषद के साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला। इसलिए यह मेरी कर्मभूमि भी है। एक कार्यकर्ता के रूप के संघर्ष करते हुए इस प्रदेश से, इस क्षेत्र से बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। जो आज इस मंच पर पहुंचते ही फिर से ताजा हो गई।

कहा कि ज्ञान- शील- एकता के साथ देश के युवाओं में व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में विद्यार्थी परिषद का अतुलनीय योगदान है। देश के एक से एक व्यक्तित्व को विद्यार्थी परिषद ने न केवल गढ़ा है बल्कि उसे सजाया और संवारा भी है।

यह कारवां इसी तरह आगे बढ़ता रहे यही मेरी शुभकामनाएं हैं। इस अधिवेशन के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्वर्गीय सुनील उपाध्याय के पैतृक निवास पहुंच उन्हें की श्रद्धांजलि अर्पित 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भारतीय विद्यार्थी परिषद को स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय स्वर्गीय सुनील उपाध्याय के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्होंने सुनील ने अपना जीवन लगाकर विद्यार्थी परिषद को एक मुकाम तक पहुंचायाउनके परिजनों, पड़ोसियों और सहयोगियों आदि से मिलकर अपार प्रसन्नता हुई।

जिस मिट्टी में वह खेल कूद कर बड़े हुए। जिस देहरी पर वह पले- बढ़े वहां पर पहुंचकर मैं अभिभूत हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *