लक्ष्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच से ही जीवन में प्राप्त की जा सकती है सफलता – अनमोल सिंह 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाड़ा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में राजकीय महाविद्यालय मुल्थान के सहायक प्रोफेसर अनमोल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पाठशाला के प्रधानाचार्य हेम राज ने बताया कि पाठशाला में पहुँचने पर स्कूल प्रशासन और विद्यार्थियों तथा स्कूल प्रबन्धन कमेटी द्वारा मुख्यातिथि का फूलों की बरसात कर जोरदार स्वागत किया गया। पाठशाला के प्रधानाचार्य हेम राज द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह, टोपी तथा शाल देकर सम्मानित किया।स्कूली बच्चों द्वारा नाटी प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर मुख्यातिथि डाक्टर अनमोल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समय के सदुपयोग की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ –साथ हर क्षेत्र में हंमेशा आगे रहने के लिए प्रेरित किया। डाक्टर अनमोल ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

समारोह के समापन पर मुख्यातिथि ने पाठशाला की ओर से मेधावी और प्रतिभाशाली बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। जिस कारण समारोह का समापन प्रेरणादायक वातावरण में हुआ। इस समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण , अभिभावक तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *