सोलन के दाड़लाघाट में मंडी के दो व्यक्ति 130 पेटी अवैध शराब सहित धरे

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 03 जनवरी

जिला सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत पुलिस थाना दाड़लाघाट की पुलिस टीम थाना क्षेत्र के छामला में गश्त एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि राहुल तथा पवन कुमार नामक दो व्यक्ति एक TATA Goods Carrier वाहन नंबर HP-82A-4645 में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं।

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुकाम नवगांव में नाकाबंदी की गई तथा संदिग्ध वाहन को रोककर नियमानुसार जांच की गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार पाए गए, जिनसे पूछताछ करने पर जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो वाहन के डाले से कुल 130 पेटियां शराब (कुल 1560 बोतलें शराब अंग्रेजी व देशी) बरामद की गई। उपरोक्त बरामद की गई शराब की पेटियों में 55 पेटियां अंग्रेजी शराब (660 बोतलें अंग्रेजी) तथा 75 पेटियां देसी शराब (कुल 900 बोतलें देशी शराब, मार्का ऊना नं.-1 व संतरा पैराडाइज) पाई गईं।

दोनों आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र पवन कुमार, निवासी गाँव छपरोल, डाकघर गाग्गल, तहसील बल्ह, जिला मंडी (हि.प्र.) तथा अजय कुमार पुत्र गुरदियाल सिंह, निवासी गाँव कशारला, डाकघर रत्ती, तहसील बल्ह, जिला मंडी (हि.प्र.) के तौर पर हुई है।

दोनों आरोपियों से शराब के संबंध में वैध परमिट अथवा लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, परंतु वे कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस थाना दाड़लाघाट में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की जांच के दौरान मामले में प्रयुक्त वाहन को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया, तथा दोनों आरोपियों को धारा 35(3) BNSS के अंतर्गत नोटिस देकर पाबंद किया गया। साथ ही दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।🥹🥹🥹🥹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *