सुरभि न्यूज़
शारदा अरनोट, भुंतर/कुल्लू
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भुंतर (खोखन ) में किया गया। 27 दिसंबर से शुरु हो कर 3 जनवरी 2026 को समापन हुआ। आठ दिवसीय कार्यक्रम के दौरान योग, ध्यान, गहन ज्ञान और श्वास तकनीक सुदर्शन क्रिया को सिखाया गया।
प्रशिक्षक बलदेव ठाकुर ने बताया कि शिविर में हिमाचल के विभिन्न जगहों से आये 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवाओं को ध्यान योग, ध्यान के साथ- साथ सुदर्शन क्रिया करवाई गई। जीवन में योग, ध्यान के माध्यम से अध्यात्म के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए नेतृत्व क्षमता को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि इस युवा नेतृत्व कार्यक्रम में युवाओं को अपने अंदर आत्मविश्वास नेतृत्व करने की क्षमता का विकास पाया और लोगों के समक्ष बात करने की कला कैसे हम समाज और देश के लिए उपयोगी बन सकते हैं। दूसरों के सामने अपनी बात रख सकते है। अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए कैसे हम अपने आप को आगे बढ़ा सकते हैं और हर विपरीत परिस्थिति का बड़ी सहजता और मुस्कुराते हुए सामना करना सिखाया गया।
मीडिया प्रभारी सुशांत शर्मा ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए संकल्प भी लिया गया। युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आने वाले समय में भी किये जाएंगे। इस दौरान सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे।












