नूरपुर में वाहन सहित दो ब्यक्तियों को 10.30 ग्राम चिट्टा के साथ किया गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

नूरपुर /कांगड़ा

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलायुए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना नूरपुर की टीम द्वारा देर रात नशा माफिया के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से दो ब्यक्तियों को 10.30 चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया की पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत मुकाम कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो जीप नंबर HP39C-7284 को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 10.30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभात सिंह उर्फ गौरव, पुत्र सरदार सिंह राणा, निवासी गांव व डाकघर रेहलू, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) व अविनाश पटियाल उर्फ अब्बू, पुत्र सविंद्र सिंह, निवासी गांव चतरेहड़, डाकघर व तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) के तौर पर हुयी है।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में धारा 21, 25, 29-61-85 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *